A Nazm

कई बार इक एहसास सा हुआ मुझको
कि निज़ात तेरे गम से मिल गई शायद.
वो चाक-गरेबाँ हो या शिकस्ता-दिल,
किसी धागे से हर दरार सिल गई शायद.

आती है तेरी याद भी कुछ कम कम,
मसरूफि़त मेरे मन को घेर लेती है,
रहती है मेरी आँख भी कुछ कम नम
कुछ पल को तबस्सुम बिखेर लेती है.

दिले-बेचैन को क़रार आने लगता है,
कभी चोट कहाँ थी, पता नहीं चलता,
जिस घाव को नासूर समझ बैठा था,
है भी या नहीं अब, पता नहीं चलता.

पर कुछ लफ्ज़ तेरे, भूले हुए माज़ी से,
ज़ेहन में आके तेरी याद दिला जाते हैं,
तेरे नक्श निगाहों में फिरने लगते हैं,
मेरे इरादों की बुनियाद हिला जाते हैं.

या फिर किसी रात के सन्नाटे में,
तू अचानक मेरे ख़्वाबों में चली आती है,
तेरा मिल बैठना, तेरी हँसी, तेरी बातें,
कुछ आरज़ू फिर से तू जगा जाती है.

रिसते हैं मेरे सूखे हुए ज़ख्म फिर से,
भूले हुए कुछ दर्द उभर आते हैं.
मचल उठता है फिर सोया हुआ दिल मेरा,
हज़ार जलजले मेरी जाँ से गुज़र जाते हैं.

हर अश्क जब गिरता है किसी कागज़ पे,
बनता है ये इक लफ्ज़ मेरे शे’रों का,
गज़लें मेरी कासिद हैं महज़ तेरी ओर,
खबर पहुँचाने मेरी जीस्त के अंधेरों का.

तुम सोचती हो आम इक शायर हूँ मैं,
और अलफ़ाज़ कलम छू के संवर जाते हैं,
पर है ये फक़त तेरी ही चाहत का असर,
मेरे ज़ख्म बन अशआर उभर आते हैं.

Posted in Ghazals, My Poems | Leave a comment

Deewaane Nikale….

निकले तो सही, तेरे बहाने निकले,
आज फिर कुछ दर्द पुराने निकले.

जब जब लगा कि भूल सा गया तुझको,
अब्रो-माह तेरी याद दिलाने निकले.

(अब्रो-माह = clouds and moon)

वो वस्ल के लम्हात कितनी शिद्दत से,
याद आये जब भी तुमको भुलाने निकले.

(वस्ल = मिलन, लम्हात = क्षण, शिद्दत = intensity)

लगे इलज़ाम यूँ हम पर जो शादमानी के,
ज़ेर-ए-माज़िरत फिर दर्द कमाने निकले.

(शादमानी = प्रसन्नता, ज़ेर-ए-माज़िरत = मजबूरी में)

ये सोच कर कुछ कम तो हो ये दिल की जलन,
गरेबाँ चाक कर के तेरे दीवाने निकले.

तेरे सितम की इन्तिहाँ भी है कि नहीं,
तेरे करम की आस, ज़माने निकले.

Posted in Ghazals, My Poems | Leave a comment

The useless

Hui Tzu said to Chuang Tzu:
“All your teaching is centered on what has no use.”

Chuang Tzu replied:
“If you have no appreciation for what has no use,
you cannot begin to talk about what can be used.

“The earth for example, is broad and vast,
But of all this expanse a man uses only a few inches
Upon which he happens to be standing at the time.

“Now suppose you suddenly take away
all that he actually is not using,
so that all around his feet a gulf yawns,
and he stands in the void
with nowhere solid except under each foot,
how long will he be able to use what he is using?

Hui Tzu said:
“It would cease to serve any purpose.”

Chuang Tzu concluded:
“This shows the absolute necessity
of what is supposed to have no use.”.

Posted in Chuang Tzu, Pearls of Wisdom | Leave a comment

kaagaz ki kashti

ये मेरी कागज़ की कश्ती,
माँ पिताजी से छुपाकर
फाड़ इक कॉपी का पन्ना,
ताकि वो जाएँ न भन्ना,
है बनाई दिल लगा कर.

मैं मेरी कागज़ की कश्ती,
लेके निकला आज देखो,
ढूंढ कर प्रवाह वाली,
एक बड़ी औ गहरी नाली,
छोड़ दी हौले से देखो.

वो मेरी कागज़ की कश्ती,
देखो बहती जा रही है,
एक अनजाने सफर पे,
एक अनजानी डगर पे,
कैसे चलती जा रही है.

वो मेरी कागज़ की कश्ती,
अथक चलती जायेगी यूँ,
जब तलक मंजिल मिले न,
जब तलक इक गुल खिले न,
बोलो ये रुक पाएगी क्यूँ.

वो मेरी कागज़ की कश्ती,
जायेगी ऐसे नगर को,
साध इसकी होगी पूरी,
आस न होगी अधूरी,
पाएगी एक हमसफ़र को.

हा! मगर ये दृश्य कैसा,
क्या हुआ, ये रुक गई क्यों?
कौन सी बाधा ने रोका,
ये नियति का क्या है धोका,
एक तरफ ये झुक गयी क्यों?

हाय वो कागज़ की कश्ती,
रुक के जल में गल गयी है,
मेरी आशाएं डुबा कर,
एक नश्तर सा चुभा कर,
मोम सी, हा! पिघल गयी है.

और इक कागज़ की कश्ती,
फिर बना क्या पाउँगा मैं?
कौन से ढाढस को ले कर,
फिर से दुस्साहस को ले कर,
उस गली जा पाउँगा मैं?

Posted in Hindi, My Poems | Leave a comment

raat aadhi..

A lovely poem by my favourite poet, Harivansh Rai Bachchan:

रात आधी, खींच कर मेरी हथेली एक उंगली से लिखा था ‘प्यार’ तुमने।
फ़ासला था कुछ हमारे बिस्तरों में और चारों ओर दुनिया सो रही थी,
तारिकाएँ ही गगन की जानती हैं जो दशा दिल की तुम्हारे हो रही थी,
मैं तुम्हारे पास होकर दूर तुमसे अधजगा-सा और अधसोया हुआ सा,

रात आधी, खींच कर मेरी हथेली एक उंगली से लिखा था ‘प्यार’ तुमने।

एक बिजली छू गई, सहसा जगा मैं, कृष्णपक्षी चाँद निकला था गगन में,
इस तरह करवट पड़ी थी तुम कि आँसू बह रहे थे इस नयन से उस नयन में,
मैं लगा दूँ आग इस संसार में है प्यार जिसमें इस तरह असमर्थ, कातर,
जानती हो, उस समय क्या कर गुज़रने के लिए था कर दिया तैयार तुमने!

रात आधी, खींच कर मेरी हथेली एक उंगली से लिखा था ‘प्यार’ तुमने।

प्रात ही की ओर को है रात चलती औ’ उजाले में अंधेरा डूब जाता,
मंच ही पूरा बदलता कौन ऐसी, खूबियों के साथ परदे को उठाता,
एक चेहरा-सा लगा तुमने लिया था, और मैंने था उतारा एक चेहरा,
वो निशा का स्वप्न मेरा था कि अपने पर ग़ज़ब का था किया अधिकार तुमने।

रात आधी, खींच कर मेरी हथेली एक उंगली से लिखा था ‘प्यार’ तुमने।

और उतने फ़ासले पर आज तक सौ यत्न करके भी न आये फिर कभी हम,
फिर न आया वक्त वैसा, फिर न मौका उस तरह का, फिर न लौटा चाँद निर्मम,
और अपनी वेदना मैं क्या बताऊँ, क्या नहीं ये पंक्तियाँ खुद बोलती हैं–
बुझ नहीं पाया अभी तक उस समय जो रख दिया था हाथ पर अंगार तुमने।

रात आधी, खींच कर मेरी हथेली एक उंगली से लिखा था ‘प्यार’ तुमने।

Posted in Poetry | Leave a comment

you still love me?

A poem I wrote a few days back. It is still in a very raw form, totally unpolished, but waiting for some opportune moment to get polished:

Do you still love me,
is the question that torments
my heart and soul
day and night.

Do you still love me,
is the question I ask
all the time,
not to you but myself.

Do you still love me?
I know the answer
but can’t let go
that tiny bit of hope.

Do you still love me?
Don’t say you never did,
cause I know what you felt
for me eons ago.

Do you still love me?
I know you don’t any more,
but if you could tell me you once did,
I would rest in peace.

Do you still love me?
Remember how you thought of me
all the time,
in the past?

You have moved on,
but I’m stuck,
waiting still
for your comeback.

Posted in English, My Poems | Leave a comment

Duniya kare sawal..

Watch it on youtube.

Lovely song written by Sahir Ludhiyanavi, and sung by Lata Mangeshkar.

दुनिया करे सवाल तो हम क्या ज़वाब दें,
तुमको नहीं खयाल तो हम क्या ज़वाब दें.

पूछे कोई कि दिल को कहाँ छोड़ आये हैं,
किस किस से अपना रिश्ता-ए-जाँ तोड़ आये हैं,
मुश्किल हो अर्ज़-ए-हाल, तो हम क्या ज़वाब दें

पूछे कोई कि दर्द-ए-वफ़ा कौन दे गया,
रातों को जागने की सज़ा कौन दे गया,
कहने पे हो मलाल, तो हम क्या ज़वाब दें

Posted in Songs | Leave a comment

Kabhi kabhi mere dil me khayaal aataa hai…

Sahir Saheb and Amrita Preetam, two great writers, loved each other with some rare intensity. Many of their writings came from their feelings for each other. One of such nazms I like very much:

(Saahir Ludhiyaanavi)

कभी कभी मेरे दिल में ख़याल आता है

कि ज़िन्दगी तेरी ज़ुल्फ़ों की नर्म छाँव में
गुज़रने पाती तो शादाब हो भी सकती थी
ये तीरगी जो मेरी ज़ीस्त का मुक़द्दर है
तेरी नज़र की शुआओं में खो भी सकती थी

(शादाब = हरी भरी, delightful;
तीरगी – Darkness; ज़ीस्त – Life, शुआओं – Lights)

अजब न था के मैं बेगाना-ए-अलम रह कर
तेरे जमाल की रानाईयों में खो रहता
तेरा गुदाज़ बदन तेरी नीमबाज़ आँखें
इन्हीं हसीन फ़सानों में महव हो रहता

(बेगाना-ए-अलम = stranger to the world,
जमाल = beauty, रानाईयों = elegance,
नीमबाज़ = half open, महव = drowned, engrossed)

पुकारतीं मुझे जब तल्ख़ियाँ ज़माने की
तेरे लबों से हलावट के घूँट पी लेता
हयात चीखती फिरती बरहना-सर, और मैं
घनेरी ज़ुल्फ़ों के साये में छुप के जी लेता

(तल्ख़ियाँ = bitterness, हलावट = sweetness,
हयात = Life, बरहना-सर = with naked head)

मगर ये हो न सका और अब ये आलम है
कि तू नहीं, तेरा ग़म, तेरी जुस्तजू भी नहीं
गुज़र रही है कुछ इस तरह ज़िन्दगी जैसे
इसे किसी के सहारे की आरज़ू भी नहीं

ज़माने भर के दुखों को लगा चुका हूँ गले
गुज़र रहा हूँ कुछ अनजानी रह्गुज़ारों से
महीब साये मेरी सम्त बढ़ते आते हैं
हयात-ओ-मौत के पुरहौल ख़ारज़ारों से

(महीब = dreadful, सम्त = towards,
पुरहौल full of deceit, might,
ख़ारज़ारों = places full of thorns)

न कोई जादह-ए-मंज़िल न रौशनी का सुराग़
भटक रही है ख़लाओं में ज़िन्दगी मेरी
इन्हीं ख़लाओं में रह जाऊँगा कभी खोकर
मैं जानता हूँ मेरी हमनफ़स मगर फिर भी

कभी कभी मेरे दिल में ख़याल आता है

(जादह-ए-मंज़िल = path of destination,
ख़लाओं = darknessess,
हमनफ़स – companion,friend)

Posted in Poetry | Leave a comment

Kaabaa sarak aayaa…

Once on a forum, someone posted the second line of a she’r, and requested that the first line be reminded to him by anyone who knew the she’r. The line was:

Waheen Kaba sarak aaya jahan maine jabeen rakh dii.
वहीं काबा सरक आया जहाँ मैंने जबीं रख दी.

I didn’t know the full she’r, so I composed the first line myself and completed the she’r. It goes like this:

Khudi jab kho gaii anvaar-e-ikhlaas-e-ibaadat mein,
Waheen Kaba sarak aaya jahan maine jabeen rakh dii.

खुदी जब खो गई अनवार-ए-इखलास-ए-इबादत में,
वहीं काबा सरक आया जहाँ मैंने जबीं रख दी.

Posted in My Poems | Leave a comment

Maykhaanaa…

ये आ गया हूँ दूर किस वीराने में,
चला था ढूँढने छोटा सा कोई मयखाना

गुजरी है क्या न पूछो सुन न पाओगे,
नहीं आसान दर्द मेरे जितना सह पाना.

मज़ा है दर्द-ए-दिल के साथ हँस के जीने में,
बड़ा आसान है वरना तड़प के मर जाना.

तुम्हे डर है कि तुम हो जाओ न रुसवा लेकिन,
जियेगा कैसे तेरे बिन ये तेरा परवाना.

तुझे मालूम ही नहीं कि तेरी चाहत में,
क्या क्या ज़िल्लतें सहता है तेरा दीवाना.

तुम्हे फिर देखने की इक उम्मीद बाक़ी है
हुआ नहीं है अभी ख़ाक तेरा परवाना

Posted in Ghazals, My Poems | Leave a comment